झारखंड सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर अवर निबंधकों का तबादला किया है। इसे लेकर झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के तहत कोडरमा के रामेश्वर प्रसाद सिंह को स्थानांतरित करते हुए धनबाद के नए जिला अवर निबंधक बनाए गए हैं जबकि दिलीप कुमार सिंह को पदस्थापित करते हुए धनबाद गोविंदपुर के नए अवर निबंधक बनाए गए है।


वहीं जमुआ गिरिडीह के अवर निबंधक दीपिका कुमारी को डुमरी गिरिडीह का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि पाकुड़ के जिला अवर निबंधक सौरभ वर्मा को स्थानांतरण करते हुए बोकारो जिला अवर निबंधक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

