बी. एस. एस. बालिका उच्च विद्यालय में विविध कार्यक्रम का आयोजन
मिरर मीडिया : बी. एस. एस. बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में वीर गाथा योजना के आलोक में विभागीय निर्देशानुसार पेंटिंग, निबंध, स्लोगन लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने अमर वीर जवान देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले अमर शहीद को अपनी लेखनी, पेंटिंग्स की प्रतिभा से वर्णन करने का सफल और सार्थक प्रयास किया।[su_image_carousel source=”media: 47369,47370,47371,47372,47373,47374,47375,47376,47377,47378″ crop=”none”]
छात्रों ने अपने पेंटिंग्स के माध्यम से भारत माता के वीर सपूतों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करने की हर संभव कोशिश की। विद्यालय के बच्चों ने वीर बलिदानियों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज में स्थापित आदर्श, नैतिक मूल्यों व देश प्रेम की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। वहीं शिक्षकों ने बच्चों से इन महापुरुषों के जीवनी से सीख लेने की अपील की।
छात्रा प्रीति कुमारी, होलियाना तिर्की, धृति चंद्र मिश्रा, सीमा मंडल, आरती कुमारी, प्रिया कुमारी, पूनम कुमारी, आनंदी कुमारी, सुप्रीति कुमारी राजा कुमार,खुशी कुमारी,आरोही कुमारी,ऋषभ कुमार, प्रिंसी कुमारी, रागिनी कुमारी, श्वेता सुमन, लक्की कुमारी, श्रद्धा कुमारी समेत सैकड़ों छात्र/ छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने पेंटिंग्स और निबंध को साइट्स पर अपलोड कर सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका अंजुला गुप्ता,संजय कुमार, रेणु कुमारी,पूनम कुमारी शर्मा, एनावेल सुषमा कांडुलना, अरविंद कुमार, राकेश कुमार,रत्नेश कुमार,रमेश त्रिपाठी, इंदू कुमारी, सुमित्रा कुमारी, रिम्पा दत्ता,असरफी लाल सरोज, मनोज कुमार, छोटी कुमारी का योगदान रहा।