झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ चुकी है। सत्ता और विपक्षी दल तैयारियों में जुट चुकी है। झारखंड की गठबंधन वाली सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चुनावी रणनीति बनाकर पूरे जोश में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के उद्देश्य से कार्य कर रहें है।
इसी बीच भाजपा ने भी आसन्न झारखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रचार प्रसार में जुट गई है। वहीं केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन झारखंड में होने वाला है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री 14 जुलाई को रांची आएंगे लिहाजा इस देखते हुए कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है।
पार्टी की ओर से खिजरी विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह और संकल्प सभा में मंत्री शिवराज सिंह चौहान हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि 6 से 15 जुलाई तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।