धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) धनबाद विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय इकाई की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें हर्ष पांडे को विश्वविद्यालय अध्यक्ष और अभिषेक कुमार सिंह को विश्वविद्यालय मंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थी परिषद के कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से हर छात्र तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता छात्र हित के साथ-साथ राष्ट्रहित में भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तत्पर रहेंगे।
प्रदेश विश्वविद्यालय सहसंयोजक नीरज निखिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय परिसर में एक सकारात्मक और अनुशासित माहौल बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने युवाओं से समाज की अपेक्षाओं को पूरा करने का आह्वान किया।
घोषित कार्यकारिणी की सूची:
अध्यक्ष: हर्ष पांडे
उपाध्यक्ष: सिमरन सिंह राजपूत, चंदन कुमार साव, वरुण रजवार, मलय रवानी, राजकुमार मंडल
मंत्री: अभिषेक कुमार सिंह
सहमंत्री: शारदा ओझा, सुमित सिन्हा, रितेश कुमार मिश्रा, रोहित कुमार, करण कुमार, सुभाष मंडल
मीडिया प्रमुख: राहुल सिंह
सह प्रमुख: ब्यूटी कुमारी, डोलन मंडल रोलेक्स, मुकेश कुमार
सोशल मीडिया प्रमुख: आर्यन कुमार
सह प्रमुख: मंगलदीप राय
खेलकूद प्रमुख: दीपक पॉल
सह प्रमुख: पिंटू कुमार
कोषाध्यक्ष: मंदीप शाहा
सह कोषाध्यक्ष: आनंद केवट, कमल रजवार
SFS प्रमुख: विपिन मोदक
सह प्रमुख: साहिल शर्मा, रक्षिता सिंह
SFD प्रमुख: विक्रम यादव
सह प्रमुख: भावना कुमारी, देव कुमार
इसके अलावा कई अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश कुमार सिंह, अखिल सिन्हा, विशाल कुमार, जयेश कुमार, राहुल कुमार एवं महानगर विस्तारक हरगोविंद पाठक सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने परिषद के सिद्धांतों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की शपथ ली।