डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: राज्यभर में मानसून की धीमी गति के बीच लोगों को राहत देने वाली खबर सामने आई है । दअरसल, प्रदेश के अंदर शनिवार से तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 29 जून से एक जुलाई तक राज्य के सभी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
जिले में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद
इस बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बन गया है। इसका प्रभाव भी धनबाद पर दिखने का अनुमान है। गर्जन और तेज हवाओं का झोंका आ सकता है। इसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। शनिवार से बारिश शुरू होने से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
मानसून की रफ्तार बेहद धीमी
आपको बता दें कि राज्य में मानसून क आगमन पिछले शुक्रवार को ही हो चुका है। आगमन के बाद से मानसून बेहद कमजोर है। राज्य के बड़े हिस्से में अब तक मानसून नहीं पहुंचा है। धनबाद में भी मानसूनी बारिश का ग्राफ सामान्य से काफी पीछे है। एक से 27 जून के दौरान यहां सामान्य वर्षा 178.5 मिलीमीटर की तुलना में 80.3 मिलीमीटर ही हुई है जो सामान्य वर्षा से 55 फीसद कम है। जून माह के समाप्त होने में अब तीन दिन शेष हैं।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।