जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों में अपने पदस्थापन पद के साथ अपर ग्रेड के अतिरिक्त पद पर कार्य कर रहे सभी नॉन टीचिंग स्टाफ को मूल बेसिक का 10% अतिरिक्त दिया जाएगा। इस बाबत 8 मार्च को हुए 66वीं सिंडिकेट बैठक में निर्णय लिया गया था। इसको लेकर विश्वविद्यालय के अंगी भूत कॉलेजों में कार्य कर रहे नॉन टीचिंग स्टाफ की सूची भी जारी कर दी गई है। जिसमें प्रधान सहायक प्रधान लिपिक लेखाकार एवं पुस्तकालयाध्यक्ष शामिल है। जिसमें जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के एक, एलबीएसएम के दो बहारागोरा कॉलेज के दो महिला कॉलेज चाईबासा एक विमेंस कॉलेज एक एबीएम कॉलेज तीन केस कॉलेज ग्रेजुएट कॉलेज दो वर्कर्स कॉलेज दो और कोऑपरेटिव कॉलेज के दो अप्पर ग्रेट नॉन टीचिंग स्टाफ शामिल है इन सभी पर ग्रेट कर्मचारियों को नया नियम लागू होगा। इन सभी नॉन टीचिंग स्टाफ को विश्वविद्यालय के इंटरनल ओपीसीएटिंग से भुगतान किया जाएगा। कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता पी के पानी ने बताया कि इन सभी नॉन टीचिंग स्टाफ को सिंडिकेट की बैठक में लिए गए निर्णय के मार्च माह से ही लागू कर दिया जाएगा इन सभी स्टाफ को मार्च माह से जोड़कर अभी तक का बेसिक का 10% दिया जाएगा।

