HomeSuicideधनबाद चुनाव ड्यूटी में आए उत्तराखंड के ITBP जवान ने गोली मारकर...

धनबाद चुनाव ड्यूटी में आए उत्तराखंड के ITBP जवान ने गोली मारकर खुद की ले ली जान : पुलिस जुटी जाँच में

धनबाद जिले के बलियापुर स्थित बिनोद बिहारी महतो कॉलेज में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। चुनावी ड्यूटी के लिए तैनात ITBP (भारत- – तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जवान को तुरंत धनबाद के शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान

सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि मृतक जवान का नाम संदीप सिंह (29 वर्ष) था। वह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले थे। सूत्रों के अनुसार, जवान अविवाहित थे और बीती रात उनके माता-पिता से किसी बात पर बहस हुई थी। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जवान के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

सुरक्षा के बीच हादसा

ITBP के जवान चुनावी सुरक्षा ड्यूटी के लिए बलियापुर में तैनात थे। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में गंभीर माहौल बना हुआ है।

जांच जारी

पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। सिटी एसपी ने कहा है कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी ताकि घटना के कारणों का सही तरीके से पता लगाया जा सके।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular