10वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं दे रहे वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या है वजह

Neelam
By Neelam
2 Min Read

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको अपना मुरीद बनाने वाले वैभव पढ़ाई की पिच पर पिछड़ गए हैं। दरअसल, वैभव इस साल अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं पाए। पहले ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि वैभव अपनी पढ़ाई और क्रिकेट के बीच तालमेल बिठाकर परीक्षा देंगे। लेकिन ऐसा नहीं सका।

व्यस्तता के कारण तैयारी पूरी नहीं

बिहार के ताजपुर के रहने वाले वैभव को 17 फरवरी से 11 मार्च तक बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में बैठना था, लेकिन पिछले काफी समय से उनके अंतरराष्ट्रीय दौरों और आगामी आईपीएल की व्यस्तता के कारण उनकी तैयारी के लिए समय की कमी रही। इसकी पुष्टि उनके परिवार के लोगों के साथ-साथ ताजपुर स्थित मॉडेस्टी स्कूल के डायरेक्टर ने भी पुष्टि की है।

पिता ने कहा- ‘अभी सिर्फ क्रिकेट पर फोकस’

स्कूल प्रशासन के अनुसार, वैभव के परीक्षा फॉर्म भरे जा चुके थे और उनका एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया था। उनका परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में आवंटित हुआ था। वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी इस फैसले पर मुहर लगाते हुए कहा कि उनके बेटे का पूरा ध्यान फिलहाल क्रिकेट पर है। उन्होंने कहा, अभी वैभव का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है, वह ट्रेनिंग में व्यस्त है और 17 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में शामिल नहीं होगा। वह अगले साल बोर्ड परीक्षा देगा।

नागपुर में आगामी आईपीएल की तैयारी में जुटे

वैभव वर्तमान में नागपुर में आगामी आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने प्री-सीजन कैंप के लिए राजस्थान रॉयल्स जॉइन कर लिया है।’ गौरतलब है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है और राजस्थान रॉयल्स की टीम में वैभव एक मुख्य खिलाड़ी के रूप में देखे जा रहे हैं।

Share This Article