बरसोल में चलाया गया वाहन जांच अभियान, 4 वाहन सीज, 1 लाख जुर्माना

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन द्वारा अंतरराज्यीय बॉर्डर अंतर्गत बहरागोड़ा के बरसोल में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में 120 वाहनों की जांच की गई। चार वाहनों को बिना परमिट व ओवरलोड होने के कारण सीज किया गया, जिसमें 2 में गिट्टी व 2 वाहन में आयरन ओर लोड थे।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सभी वाहन लंबी दूरी के हैं जिनमें परमिट नहीं होने तथा ओवरलोड होने के कारण वाहनों को जब्त किया गया। इस दौरान करीब 1 लाख रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि आगे भी जांच अभियान चलाया जाता रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *