नहीं रहे दिग्गज नेता समरेश सिंह : 81 वर्ष कि उम्र में बोकारो स्थित आवास में ली अंतिम सांस

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : 81 वर्षीय झारखंड के पूर्व मंत्री सह बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह का बोकारो स्थित आवास में निधन हो गया। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे उन्‍होंने सेक्‍टर चार स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार समरेश सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते महीने 12 तारीख को तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्‍हें पहले बीजीएच और फिर रांची स्थित मेदांता अस्‍पताल ले जाया गया था। वहां करीब 16 दिन रहने के बाद 29 नवंबर को ही वह बोकारो लौटे थे। उस समय डॉक्‍टर और स्‍वजनों ने उनकी हालत पहले से बेहतर बताई थी, लेकिन एक दिन बाद ही उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि समरेश सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं । पहली बार 1977 में बाघमारा विधानसभा से समरेश सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी। इसके बाद मुंबई में 1980 में आयोजित भाजपा के प्रथम अधिवेशन में कमल निशान का चिह्न रखने का सुझाव इन्हीं का था, जिसे केंद्रीय नेताओं ने मंजूरी दी थी। दरअसल समरेश सिंह को 1977 के चुनाव में कमल निशान पर ही जीत मिली थी। बाद में समरेश भाजपा से 1985 व 1990 में बोकारो से विधायक निर्वाचित हुए। इससे पहले 1985 में सिंह ने इंदर सिंह नामधारी के साथ मिलकर भाजपा में विद्रोह कर 13 विधायकों के साथ संपूर्ण क्रांति दल का गठन किया था, लेकिन इसके कुछ ही दिन के बाद संपूर्ण क्रांति दल का विलय भाजपा में कर दिया गया।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *