मिरर मीडिया : असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर मनाया जाने वाला विजयादशमी का त्योहार आज बड़े धूम धाम से मनाया गया साथ ही दशहरा का त्यौहार भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पूरे देश में दशहरा विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है।
दशहरा के पर्व को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। जिसमें भगवान राम द्वारा रावण का वध और मां दुर्गा द्वारा राक्षस महिषासुर का बध शामिल है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।

इसी क्रम में आज बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर धनबाद क्लब में बुराई, अहंकार और असत्य रूपी रावण का पुतला दहन कर सत्य अच्छाई की जीत को लेकर विजयादशमी का त्यौहार मनाया गया जहाँ मौके पर अपर सम्हार्ता सह एडीएम नंद किशोर गुप्ता, धनबाद क्लब के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
दशहरा का दिन सबसे उत्तम माना गया है। लेकिन दशहरे के शाम का समय सबसे ज्यादा शुभ माना गया है और इस काल को विजय काल के नाम से जाना जाता है।