प्राकृतिक खेती के लिए ग्राम प्रधानों को किया गया जागरूक,11 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : आत्मा पूर्वी सिंहभूम, समेति संस्था झारखण्ड व मैनेज संस्था हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में संचालित ग्राम प्रधानों के लिए प्राकृतिक खेती विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। आत्मा की ओर से जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए इसके महत्ता की जानकारी दी। जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। ग्राम प्रधानों को बताया गया कि कम से कम रसायनिक खाद का प्रयोग करें व अपने साथ-साथ अन्य किसानों को भी जैविक खाद का प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करें।

कृषि विशेषज्ञों के द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धान्त, जैविक खाद का प्रयोग, कीट व रोग प्रबंधन आदि के बारे में तकनीकी जानकारी दी गई।बता दें कि पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखण्डों के कुल 1635 ग्राम प्रधानों को 4 से 11 जुलाई, 2022 तक इस जागरूकता कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा जाएगा।आज जागरूकता कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक गोंदरा मार्डी, दूसरे सत्र में सीडब्ल्यूएस एनजीओ कृषि विशेषज्ञ रवि शंकर व तीसरे सत्र में टीएसआरडी एनजीओ कृषि विशेषज्ञ मधुसुदन महतो ने ग्राम प्रधानों को संबोधित किया। आगामी 11 जुलाई तक चलने वाले इस जागरूकता कार्यक्रम में तिथिवार विभिन्न प्रखण्डों के ग्राम प्रधानों को जोड़ा जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *