अब नहीं भटकेंगे ग्रामीण: बरसों बाद मिली पहचान, दलमाबेड़ा टोला में खुशी की लहर

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर फोरेस्टब्लॉक ग्राम पंचायत के दलमाबेड़ा टोला में प्रखण्ड व अंचल अधिकारियों द्वारा कैम्प आयोजित कर लोगो का जाति प्रमाण-पत्र बनाकर वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।बता दें कि 05 फरवरी 2026 को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मुसाबनी प्रखंड फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत दालमाबेड़ा टोला में लगभग 45 परिवार के 250 से अधिक ग्रामीणों द्वारा यह मांग रखी गई थी कि जाति व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण बच्चों की शिक्षा और सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

साथ ही बताया गया था कि यहां अनुसूचित जनजाति और सबर जनजाति से संबंध रखते हैं। यहां के लोगों का 1932, 1937 का खतियान है, लेकिन 1964 में इसको फॉरेस्ट लैंड दिखा दिया गया है, जबकि 1975 से लेकर 1980 तक रेंट रसीद यहां के लोगों द्वारा कटाया गया है, जिसके कारण जातीय व आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में लिए काफी मुश्किल आ रही है। इस पर उपायुक्त ने जांच का आदेश देते हुए कहा कि वंशावली बनाकर ग्राम सभा के माध्यम सहमति लेकर जातीय व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश संबंधित अंचल एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया था।

इस निदेश के आलोक में अंचल अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि दालमाबेड़ा टोला के ग्रामिणों के पास हाल सर्वे 1964 के अनुसार खतियान में संरक्षित वन दर्ज हैं। लेकिन हाल सर्वे 1932 खतियान में अनाबाद मालिक कैफियत कॉलम में उनके पूर्वजो का नाम और जाति ‘हो’ दर्ज हैं। उपायुक्त के निर्देश दिया था कि कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा निर्गत मार्गदशन के आधार पर जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करें। इस निदेश के आलोक में अंचल अधिकारी मुसाबनी ने जाति प्रमाण-पत्र के लिए 11 फरवरी 2026 को 04 आवेदन को प्रक्रिया करते हुए 12 फरवरी 2026 को जाति प्रमाण-पत्र बनाकर वितरण कर दिया गया।

इन लोगों का जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया
चिता बानरा पिता- पोरमा बानरा
सुमी बानरा पिता- कांटे बानरा
सुनील बानरा पिता- मुलिया बानरा
सादो बानरा पिता- मुलिया बानरा

जाति प्रमाण-पत्र आवेदकों की सूची
डिबरू बानरा पिता- मांगु बानरा
डिबरू बानरा पिता- तुगीर बानरा
मांगु बानरा पिता- तुगीर बानरा
शशि दोंगो पिता- शन्नी दोंगो
डिबरू बानरा पिता- त्रिवन बानरा
समीर बानरा पिता- लोदरो बानरा

12 फरवरी 2026 को कुल 36 आवेदन पत्र जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए प्राप्त हुआ है जिसमें से 06 आवेदको का जाति प्रमाण-पत्र तैयार कर दिया गया हैं। उपायुक्त की पहल पर वर्षो बाद जाति प्रमाण पत्र बनना प्रारंभ होने पर पंचायत के मुखिया पोरमा बानरा सहित ग्रामीणों ने उपायुक्त का अभार जताया है और आगे कहा प्रमाण पत्र बनने से बच्चों की शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में हमलोगो को असानी होगी।

Share This Article