जमशेदपुर। झारखंड विश्वविद्यालय एवं विद्यालय कर्मचारी महासंघ संघ का राज्य स्तरीय तृतीय सम्मेलन का आयोजन 16 और 17 अप्रैल को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अंतर्गत महाविद्यालय देवघर में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से महिला कॉलेज के विशंभर यादव को प्रदेश महामंत्री चुना गया। देवघर में प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य प्रदेश के पदों पर चुनाव हुआ। जिसमें कोल्हान के पूर्व सचिव विश्वम्भर यादव ने प्रदेश महामंत्री पद पर दावेदारी की।रविवार को 200 से ज्यादा मतदाता अपने मतों का प्रयोग करके प्रदेश कमेटी का चुनाव किया। जिसमें महामंत्री के पद पर कड़ी टक्कर हुई। वहीं चांडिल कॉलेज के मनोज किशोर को उपाध्यक्ष और कोऑपरेटिव कॉलेज के चंदन कुमार को प्रवक्ता के तौर पर चुना गया।