मिजोरम के 40 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, 174 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Anupam Kumar
2 Min Read

मिजोरम: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मालूम हो कि मिजोरम में त्रिकोणीय मुकाबला है। एक तरफ जहां मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस सत्ता बदलने के लिए मैदान में है।

आइजोल पूर्व-1 सीट पर सबकी निगाहें टिकी है क्योंकि इस सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनाव लड़ रहे हैं। जोरमथांगा 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से जीते थे।

वहीं, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सुबह 7:10 बजे मतदान किया। उन्होंने आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने वोट डालने के बाद कहा कि मुझे विश्वास है कि हम सरकार बनाने में सक्षम होंगे और हम अपने निर्वाचन क्षेत्र आइजोल ईस्ट 1 में भारी जीत हासिल करेंगे। बता दें कि सुबह मशीन में तकनीकी खराबी के कारण वह मतदान नहीं कर सके थे।

इधर ,मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने वोटिंग की। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं मिजोरम के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें।

उन्होंने आगे कहा,मुझे लगता है कि मिजोरम में लोग अपने अधिकारों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *