यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक किए
मिरर मीडिया : रूस ने एक साथ यूक्रेन के 11 शहरों में हमला कर दिया है। राजधानी कीव समेत यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में मौजूद शहरों को निशाना बनाया गया है। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक किए हैं। यूएन ने यूक्रेन के प्रतिनिधि ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने जंग का ऐलान कर दिया है। यह इस संस्था की जिम्मेदारी है कि जंग को रोके। मैं सभी से अपील करता हूं कि जंग को रोकने में मदद करिए।
वहीं रूस की ओर से यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा-‘पूरी दुनिया हमारे साथ है. इस हमले का वाजिब जवाब दिया जाएगा। बता दें कि रूस की ओर से आक्रामक रवैया जारी रखने के बीच बड़ी संख्या में भारतीय अब भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं और वे सुरक्षित स्वदेश वापस आने की सरकार से गुहार लगा रहे हैं। एक दिन पहले 240 भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे थे और आज गुरुवार को 182 भारतीय नागरिकों को विशेष विमान के जरिए नई दिल्ली पहुंचाया गया। अमुमान है कि सैकड़ों की संख्या में भारतीय अब भी वहां पर फंसे हुए हैं।