जमशेदपुर : आज विभिन्न क्षेत्रों में भवनों का जांच किया गया जहां बेसमेंट व पार्किंग स्थल का प्रयोग व्यवसायिक रूप से किया जा रहा है, जिसे विशेष पदाधिकारी के द्वारा जांच करने के दौरान बैंक्वेट हॉल, बाइक सर्विस सेंटर, दुकान चलाते हुए पाया गया। जिनको कड़ी चेतावनी देते हुए 1 सप्ताह के अंदर व्यवसायिक गतिविधि बंद करते हुए पार्किंग में तब्दील करने के लिए निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही कुल 6 दल का गठन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसायिक गति करने वाले भवन मालिकों को जिनमे कई बड़े रेस्टोरेंट, बैंक्विट हॉल, शोरूम सर्विस सेंटर, इंस्टिट्यूट रिपेयरिंग सेंटर, मोबाइल दुकान, लाइट दुकान, गोडाउन के रूप में प्रयोग किया जा रहा है जिनको नोटिस जारी करते हुए नोटिस चस्पा भी किया गया व 1 सप्ताह का समय दिया गया। वहीं सभी भवन मालिक जो व्यवसायिक गतिविधि बेसमेंट व पार्किंग स्थल में कर रहे हैं उसे स्वयं से तोड़ते हुए पार्किंग में प्रयोग करने के लिए सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किया गया।

1 सप्ताह के बाद अगर भवन मालिकों के द्वारा बेसमेंट के पार्किंग स्थल का उपयोग सुनिश्चित नहीं करने पर प्रशासनिक स्तर से इस स्थल को खाली कराते हुए संरचनाओं को तोड़ने का भी काम किया जाएगा। जिसमें लगने वाले खर्च भवन मालिक से वसूल किया जाएगा। कुल 26 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया।
इनको जारी किया गया नोटिस
1.होटल सेंटर प्वाइंट होल्डिंग संख्या 0, आई सी रोड बिष्टुपुर।
2.पंचरेनू अपार्टमेंट बिष्टुपुर।
होल्डिंग संख्या शून्य बुलवर्ड शॉप एरिया सचदेवा सैमसंग शोरूम बिष्टुपुर।
3.होल्डिंग संख्या शून्य एस बी शॉप एरिया अस्था ट्रेड सेंटर बिष्टुपुर।
4.श्री कृष्णा सिन्हा संस्थान होल्डिंग संख्या शून्य एसबी शॉप एरिया बिष्टुपुर।
5.प्लॉट नंबर 1038 खाता संख्या 50 उलियान कदमा उपहार अपार्टमेंट।
6.होल्डिंग संख्या 16 कदमा शॉप एरिया भाटिया, कदमा, मंगल टावर।
7.होल्डिंग संख्या 03 सूरा भवन एरिया बिष्टुपुर मिलेनियम टावर।
8.होल्डिंग संख्या शून्य बुलवर्ड शॉप एरिया बिष्टुपुर हीरो शोरूम।
9.प्लॉट नंबर 1290 खाता संख्या 31 भाटिया कदमा कौशल कंचन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड।
10.अनूप कुमार चटर्जी होल्डिंग संख्या 104 एसएनपी एरिया साकची।
11.मनोजित सेनगुप्ता व अन्य होल्डिंग संख्या 105 एसएनपी एरिया साकची।
12.रितेश चंद्र राय होल्डिंग संख्या 107 एसएनपी एरिया साकची।
13.रंजीत सिंह व शेफाली सिंह होल्डिंग संख्या 109 व 110 एसएनपी एरिया साकची।
14. मीरा सिन्हा पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर सुचित सिंह व अन्य होल्डिंग संख्या 111 एसएनपी एरिया साकची।
15.एस सी बासु, एस के खेमका, होल्डिंग संख्या 112 एसएनपी एरिया साकची।
16. कहकशा नाहिद होल्डिंग संख्या 102 ठाकुर बाड़ी रोड एसएनपी एरिया साकची।
17.गिरीश कुमार तिवारी व अन्य शिवराज उत्तराधिकारी होल्डिंग संख्या 53 एसएनपी एरिया साकची।
18.बी एन चौधरी व अन्य अनूप कुमार चटर्जी होल्डिंग संख्या 01 एसएनपी एरिया साकची।
19.आर पी ठाकुर व अन्य होल्डिंग संख्या 54 एसएनपी एरिया साकची।
20.अनूप कुमार चटर्जी एक्स होल्डिंग संख्या 104 एसएनपी एरिया साकची।
21.रितेश चंद्र राय होल्डिंग संख्या 107 एसएनपी एरिया साकची
22.पुष्पा देवी संतोष अग्रवाल एवं अन्य होल्डिंग संख्या 58B एसएनपी एरिया साकची।
23.भुनेश्वर शुक्ला व अन्य होल्डिंग संख्या 52 एसएनपी एरिया साकची।
- महेंद्र कौर एवं अन्य होल्डिंग संख्या 1B , कसीडीह
- कुंती देवी, कसीडिह, बस्ती कालीमाटी रोड, साकची
- होल्डिंग संख्या 171, गंगा रीजेंसी, साकची।