‘हम चाहते थे वो पीएम बनें, पर वो राज्यसभा से रिटायर होंगे’, नीतीश कुमार पर अखिलेश यादव का बड़ा तंज

Neelam
By Neelam
2 Min Read

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर बड़ा तंज कसा है। अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते थे कि वे प्रधानमंत्री बनें, लेकिन वे अब राज्यसभा सांसद बनकर रिटायर हो जाएंगे।

अखिलेश ने नीतीश के फैसले पर ली चुटकी

लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी के दौरान अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन के साथी के तौर पर वे चाहते थे कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग राजनीति की गहरी समझ रखते हैं, वे जानते हैं कि भाजपा पहले दिन से क्या योजना बना रही है। हम तो चाहते थे कि नीतीश जी पीएम पद के उम्मीदवार बनें, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वे राज्यसभा सांसद के तौर पर राजनीति से रिटायर होंगे।

बंगाल के राज्यपाल को लेकर किया हमला

पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि कौन जानता है कि इसके बाद और कितने इस्तीफे होंगे। बंगाल और यूपी के चुनाव के बाद ज्यादा इस्तीफे होंगे।

शंकराचार्य के अपमान पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मामले पर कड़ी नाराजगी जताई। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं देश के सभी लोगों से अपील करता हूं कि अगर आज शंकराचार्य के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो कल किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों को डराकर और अपमानित करके काम कर रही है। शंकराचार्य जैसे सम्मानित पद पर आसीन व्यक्ति पर झूठे मुकदमे दर्ज करना बेहद पीड़ादायक है। इतिहास में कभी किसी सरकार ने शंकराचार्य का इस तरह अनादर नहीं किया होगा।

Share This Article