जमशेदपुर में पलटी मारेगा मौसम: कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, जानें अगले 7 दिनों का पूरा हाल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: अगर आप जमशेदपुर की कड़कड़ाती ठंड से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। शहर के मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। अगले एक सप्ताह के भीतर रात के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे ठिठुरन कम होगी।

3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
​मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 20 जनवरी से रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में जो न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है, उसके बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

दिन में भी महसूस होगी गर्माहट
​सिर्फ रात ही नहीं, बल्कि दिन के तापमान में भी इजाफा होने वाला है। अनुमान है कि दिन का पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मौसम में बदलाव का शेड्यूल
​15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
​15 जनवरी के बाद दिन और रात, दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी शुरू होगी। 20 जनवरी से पारा 12 डिग्री (न्यूनतम) और 28 डिग्री (अधिकतम) तक पहुंचेगा।

क्या रहा हाल ही का तापमान?
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। वहीं, गुरुवार की सुबह भी अच्छी-खासी कनकनी महसूस की गई और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कनकनी से मिलेगी मुक्ति
​मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते में जैसे-जैसे पारा चढ़ेगा, सुबह और शाम महसूस होने वाली तीखी कनकनी कम हो जाएगी। हालांकि, सुबह के वक्त हल्का कोहरा बना रह सकता है, लेकिन दोपहर की धूप पहले से अधिक गर्म महसूस होगी।

Share This Article