पश्चिम सिंहभूम : नहीं थमा रहा भालू का आतंक, 3 लोगों पर हमला कर किया घायल, हालत नाजुक

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले में भालू का आतंक नहीं थमा रहा है। मंगलवार की सुबह भालू ने टोंटो थाना क्षेत्र के तीन लोगों पर हमला कर दिया। इसमें दो महिलाएं और एक पुरूष शामिल हैं। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल है। इससे इलाकें के लोगों में दहशत का माहौल है। क्‍योंकि ऐसा नहीं है कि इस इलाकें में भालू ने पहली बार हमला किया है। इससे पहले भी जंगल से भटककर शहर पहुंचे भालू ने 4 लोगों को घायल कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक मीनी हेस्सा, लेवेया हेस्सा, और हीरा कुई हेस्सा पर भालू ने अपने पंजे से तीनों के पीठ और सर में हमला किया है। तीनों को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल दोनों महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल रेफर किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *