झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम का दबदबा, तीसरे व अंतिम दिन कराटेकारों का शानदार प्रदर्शन, 7 पदको पर जमाया कब्जा

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। चाईबासा : स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वाधान में झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन खेल गांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है यह कराटे चैंपियनशिप तीन दिनों तक चला। जिसमें तीसरे व अंतिम दिन कैडेट 14-15 वर्ष के बॉयज व गर्ल्स कराटे कार व 16-17 वर्ष के जूनियर कराटे कारो ने विभिन्न जिलों से काता व कुमीते इवेंट में भाग लिया। अंतिम दिन लगभग 200 कराटे कार स्टेट चैंपियनशिप में उपस्थित हुए। झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के तरफ से अंतिम दिन 9 कराटे कारों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 पदकों पर कब्जा जमाया। जिसमें 1स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक व 4 कांस्य पदक शामिल है। इस तरह से तीन दिनों के झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंह भूम के कराटे कारों ने 31 पदकों पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में तीन दिनों में लगभग 16 जिले से 600 कराटेकारों ने भाग लिया।

कराटे प्रतियोगिता का परिणाम
आयुष सरदार कैडेट बालक 14-15वर्ष-50केजी कुमीते वर्ग में कांस्य पदक।
जीशान अली सिद्दीकी कैडेट बालक 14-15 वर्ष-57 केजी कुमीते वर्ग में कांस्य पदक।
भवानी कुमारी जूनियर बालिका 16-17 वर्ष-59 केजी कुमीते वर्ग में स्वर्ण पदक व काता में इसी वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
प्रियांशी खंनडाईत कैडेट बालिका 14-15 वर्ष-43 केजी कुमीते वर्ग में रजत पदक व इसी वर्ग में स्वीटी सिंकू ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंतरा कुमारी जूनियर बालिका 16-17 वर्ष + 60 केजी कुमीते वर्ग में कांस्य प्राप्त किया। यह जानकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।

Share This Article