
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीचे का तनाव काफी बढ़ गया है। परमाणु हथियार रखने वाले दोनों देश आमने-सामने हैं। भारत ने जहां सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया है, वहीं पाकिस्तान ने शिमला समझौता सस्पेंड करने की घोषणा की है। जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कई जगहों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की है। जिसके बाद भारत ने भी पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का करार जवाब दिया है। इन सब के बीच अटकलें लगाई जा रही है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल है कि युद्ध या हमले की स्थिति में भारत और पाकिस्तान में कौन कितना ताकतवर है। इस मामले ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट पर गौर करें तो भारत पाकिस्तान भारी पड़ेगा। रिपोर्च के मुताबिक 145 देशों की मिलिट्री पावर की लिस्ट में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 12वें नंबर पर है।
दोनों देशों का रक्षा बजट
पड़ोसी पाकिस्तान के मुकाबले भारत की स्थिति काफी बेहतर है। सैन्यबलों से लेकर रक्षा बजट तक भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी बढ़त बना रखी है। अगर दोनों देशों के रक्षा बजट की बात की जाए तो भी पाकिस्तान काफी पीछे है। भारत का रक्षा बजट 2025-26 में ₹6.8 लाख करोड़ (करीब $79 अरब) तक पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 9.5% ज्यादा है। वहीं पाकिस्तान का बजट 2,281 अरब रुपये है, जिसमें इस साल 7.49 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
भारतीय थलसेना पाक के मुकाबले काफी ताकतवर
भारतीय थल सेना में 14.44 लाख सक्रिय सैनिक हैं, जबकि 11.55 लाख रिजर्व फोर्स और 25.27 लाख पैरामिलिट्री फोर्स भी हैं। थल सेना की मारक क्षमता में आधुनिक और स्वदेशी तकनीक का अद्भुत मिश्रण शामिल है। भारत के पास कुल 4201 टैंक है। इसमें अर्जुन टैंक, T-90 भीष्म जैसे खतरनाक टैंक भारत को पाकिस्तान के मुकाबले अजेय बनाने की ताकत रखते हैं। अर्जुन टैंक को भारत में तैयार किया गया है, जबकि T-90 भीष्म रूस का है, जिसे बाद में भारत ने अपग्रेड किया है। भारतीय सेना के पास पिनाका रॉकेट सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल समेत Bofors और होवित्जर तोपें मौजूद है। ये हथियार दुश्मन को आसानी धूल चटा सकते हैं।
पाकिस्तान की थल सेना की बात करें तो उसके पास 6.54 लाख एक्टिव सैनिक हैं और लगभग 3742 टैंक, 50523 बख्तरबंद गाड़ियां और 752 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी यूनिट्स हैं। इसके अलावा 692 रॉकेट लॉन्चर भी हैं। पाकिस्तान के पास 2627 टैंक है, जो भारत के मुकाबले आधे हैं।
आसमान में भी भारत का दबदबा
भारतीय वायुसेना के पास कुल 2229 विमान हैं, जिनमें 600 लड़ाकू विमान, 831 सपोर्ट एयरक्राफ्ट, 899 हेलीकॉप्टर और 50+ UAVs शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के पास आधुनिकतम लड़ाकू विमान हैं। इसमें राफेल फाइटर जेट, सुखोई एसयू-30एमकेआई, मिराग-2000, मिग-29 फाइटर जेट है। साथ ही भारत की वायुसेना ब्रह्मोस, अस्त्र, रुद्रम और आकाश जैसे मिसाइल सिस्टम से लैस है।
वहीं पाकिस्तान के पास 1399 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें से 328 फाइटर जेट, 64 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 565 ट्रेनर एयरक्राफ्ट, और 373 हेलीकॉप्टर हैं। उसके पास 57 अटैक हेलीकॉप्टर और 4 एयरबोर्न टैंकर भी हैं। यहां भी भारत की वायुसेना न केवल संख्या में बल्कि युद्ध क्षमता और रेंज में काफी आगे है।
भारतीय नौसेना के टक्कर में नहीं पाक
भारतीय नौसेना तेजी से विस्तार कर रही है और इसमें आधुनिक तकनीक का समावेश हो रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास 150 युद्धपोत है। इसमें आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य जैसे विमानवाहक पोत परमाणु पनडुब्बियां भी है, जिसमें धनुष और K-15 जैसी मिसाइल इस्तेमाल की जा सकती हैं। भारत की नौसेना में कुल 1,42,252 एक्टिव सैनिक हैं।
पाकिस्तान की नौसेना में 114 जहाज, 8 पनडुब्बियां, और 9 फ्रिगेट युद्धपोत हैं। हालांकि पाकिस्तान ने हाल के वर्षों में अपनी समुद्री ताकत बढ़ाई है, लेकिन भारत की नौसेना रेंज, नेटवर्किंग, और परमाणु क्षमता में कहीं ज्यादा आगे है।