पासवा सरकार के साथ, आपदा प्रबंधन व शिक्षा मंत्री से मिल समीक्षा का करेंगे आग्रह

Anupam Kumar
2 Min Read

  • मुख्यमंत्री का पूतला दहन का निर्णय गलत: रमन झा

जमशेदपुर। स्कूल खोलने को लेकर अब दो संगठन आमने-सामने हैं। एक तरफ जहां गैर सरकारी विद्यालय संघ ने पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य 6 जिलों में केवल 9वीं से ऊपर स्कूल खोलने के आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं दूसरी तरफ पासवा ने इसका इस निर्णय को सराहनीय बताया है।

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा जिलाध्यक्ष रमन झा ने कहा कि कुछ शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री का पुतला दहन करने का जो निर्णय लिया है, पासवा उसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कक्षा 1 से स्कूल खोलने का जो निर्णय लिया वह सराहनीय है। 7 जिलों में अभी कक्षा 9 से खोंलने का आदेश दिया गया उसकी समीक्षा होगी और पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे के अनुसार 10 दिनों के भीतर कोरोना केस में कमी आते ही कक्षा 1 से स्कूल खुल जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार महाराष्ट्र के बाद झारखंड ही है जहाँ की सरकार ने कक्षा 1 से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है इसके लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो और स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम समेत सात जिले में भी तत्काल कम से कम कक्षा छह से स्कूल खोंलने की इजाजत देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता और शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मिलकर इसकी समीक्षा करने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व में स्कूल खुलवाने के जो प्रयास किया गया उसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *