चिन्मया विद्यालय में गीता पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क में चल रहे दो दिवसीय कंठस्थ गीता पाठ प्रतियोगिता का बुधवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे शामिल हुए। सभी बच्चों को सुनने के बाद निर्णायक मंडली की मणि पांडेय, पंपी तथा रौशनी कुमारी ने प्रिंसिपल मिक्की सिंह तथा कंठस्थ गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता (गीता चैंटिंग) का संचालन कर रही संस्कृत शिक्षिका बेबी प्रसाद, विनिता मिश्रा, राजेश्वरी, पंकज सहाय का सहयोग प्राप्त करते हुए परिणाम जारी किया। पांच विभिन्न स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के ग्रुप में उच्च वर्ग में कक्षा-8बी की विद्या प्रथम, श्रुति मिश्रा को द्वितीय तथा पूर्णिमा घोष तथा रौनक राज दोनों का तृतीय स्थान प्रदान किया गया। ग्रुप बी में प्रथम आर्कषण, सौम्य राज को दूसरा तथा शिवेन्द्र गोप और देवनन्दन दोनों को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में ग्रुप ई में यूकेजी बी की निधि कुमारी को पहला, आदित्य रंजन को दूसरा, तृषा तथा के श्रेया गोराई दोनों को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *