महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्‍पताल में भर्ती

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : भुइयांडीह निर्मलनगर निवासी जानकी देवी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का पति अरविंद साहनी एमजीएम अस्पताल के समीप फल बेचता है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने दिन में ही सुसाइड का प्रयास किया। उस वक्‍त घर के सदस्‍य घर में मौजूद थे। महिला पर नजर पड़ते ही घरवालों ने उसे फंदे से उतार कर आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए। वहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया। उसकी हालत अब भी गंभीर बतायी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *