Homeधनबादधनबाद नगम न‍िगम मेयर पद की मह‍िला अनारक्ष‍ित सीट ने सारा खेल...

धनबाद नगम न‍िगम मेयर पद की मह‍िला अनारक्ष‍ित सीट ने सारा खेल बिगाड़ा : दावेदारी करने वाले मायूस : अब ये दिग्गज महिलाएं उतर सकती है मैदान में

मिरर मीडिया : धनबाद नगम न‍िगम का चुनाव होने से पहले ही बड़ा दिलचस्प होता जा रहा है। सीटों का खेल इस तरह से उलझा कि दावेदारी करने वाले अब मायूस नज़र आ रहें हैं। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग से जारी अधिसूचना के अनुसार अब मेयर की सीट अनारक्ष‍ित मह‍िला कर दी गई है। लिहाजा दावेदारी का ताल ठोकने वाले कई लोगों का द‍िल चकनाचूर हो गया है।

आपको बता दें कि ज्यादातर पुरुष मेयर पद की दावेदारी के लिए ताल ठोक रहे थे जिसमें निर्वतमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम, पूर्व पार्षद अंकेश राज, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, रघुकुल के एकलव्य सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर वर्मा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेतन गोयनका, कांग्रेस के शमशेर आलम समेत कई लोग शामिल थे जो सीट अनारक्ष‍ित मह‍िला होने के कारण मेयर का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे चुनाव।

इधर स‍िंंह मेंशन की ओर से मेयर पद के ल‍िए दो लोगों की दावेदारी सामने आ रही थी। सूर्यदेव स‍िंंह के अनुज स‍िद्धार्थ गौतम व धनबाद की पूर्व मेयर इंदू स‍िंह। अब सीट अनारक्ष‍ित मह‍िला हो जाने से स‍िद्धार्थ गौतम की दावेदारी स्‍वत ही खत्‍म हो गई। परन्तु खबर के अनुसार पूर्व मेयर इंदू देवी और सिद्धार्थ गौतम की पत्नी मिनी गौतम मेयर का चुनाव चुनाव लड़ सकती हैं। इधर पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भी मेयर की दौड़ में हैं। रागिनी सिंह झरिया विधायक की दावेदार हैं। इस लिहाज से सिंह मेंसन अब तीनों नामों पर चर्चा करने के बाद ही अंतिम निर्णय लेगा। इसके इतर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल अपनी पत्‍नी को वीणा अग्रवाल को चुनाव में उतारने का मन बना चुके है।

गौरतलब है कि स‍िंंह मेंशन की ओर से पूर्व मेयर इंदू देवी या सिद्धार्थ गौतम की जगह उनकी पत्नी मिनी गौतम के अलावा रागनी स‍िंंह का नाम भी सामने आ रहा है। इसके साथ ही पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल अपनी पत्‍नी को वीणा अग्रवाल,  बाघमारा विधायक ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी, विजय झा की पत्नी डाॅ शिवानी झा, चेतन गोयनका की पत्नी किरण गोयनका भी प्रत्याशी हो सकती हैं। जो भी मेयर पद का चुनाव जितना कठिन होने वाला है उतना दिलचस्प भी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular