अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद मंडल में महिला सशक्तिकरण सेमिनार का किया गया आयोजन, महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित

mirrormedia
1 Min Read

संवाददाता, धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद एवं कार्मिक शाखा, धनबाद द्वारा रेलवे प्रेक्षागृह, धनबाद में महिला सशक्तिकरण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला कर्मियों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

सेमिनार का नेतृत्व पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद की अध्यक्षा गरिमा सिन्हा ने किया। उन्होंने महिला कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए उत्साहवर्धन पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याओं के साथ-साथ मंडल के विभिन्न रेलवे कर्मचारी भी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views