भूतनाथ सार्वजनिक मंदिर में महिलाओं ने किया खेल का प्रदर्शन

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। सोनारी स्थित श्री श्री भूतनाथ सार्वजनिक मंदिर में महिला अध्यक्ष उषा सिंह के नेतृत्व में रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। इस मंदिर में हनुमान जी की नई प्रतिमा स्थापित कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गयी जय श्री राम के जय कारा क साथ महिलाओं द्वारा झंडा पूजन और एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया गया। वहीं कई महिलाओं ने तलवारबाजी का खेल भी किया। महिलाओं का खेल का प्रदर्शन देखते ही बन रहा था। मौके पर बतौर अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण सहित मंजू सिंह, डॉ. कविता परमार. लता सिन्हा, सीता सिंह, अनीता सिंह, राहुल सहाय, उदय शंकर प्रसाद, दिलीप चौधरी आदि मौजूद थे। सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर, दुपटटा ओढ़ाकर एवं तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। इसे सफल बनाने में संयोजक देविका सिंह, महामंत्री राजश्री पत्ती. उपाध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा, पूनम सिन्हा. रूही पासी बिग, एडवोकेट विनीता सिंह, रश्मि दास, संगीता राज, नेहा भारद्वाज, नीता, गायत्री दास, नीतू आदि का योगदान रहा। मालूम हो कि यह महिला अखाड़ा है जहां महिलाओं के द्वारा खेल का प्रदर्शन किया जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *