मां दुर्गा को विदाई देने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, सुहाग की लंबी उम्र की कामना

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : आज बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां दुर्गा को विदाई देने आज श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

शहर के मंदिरों समेत दुर्गा पूजा पांडालों में भी वर्षो से मनाए जा रहें दुर्गा उत्सव पर महिलाओं ने आज एक दूसरे को सिंदूर लगा और प्रसाद खिला कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की और सुख शांति का मां से आशीर्वाद लिया।

बाराद्वारी मैदान के दुर्गा पूजा पंडाल में उत्सव के समापन पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद माता को विसर्जन के लिए विदा किया गया। इस मौके पर बंगाली मूल की महिलाओं ने माता का श्रृंगार किया और परिवार के सुख शांति का आशीर्वाद मांगा। वहीं देवनगर में भी महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाने के बाद एक दूसरे को सिंदूर लगा कर देवी मां को विदा किया।

राहरगोड़ा के शिव मंदिर में भी मां दुर्गा को विदाई दी गयी। बंगाली महिलाओं का कहना है कि नवरात्र के मौके पर नौ दिन मायके में रहने के बाद आज माता को ससुराल के लिए विदाई दी जाती है। इसलिए आज के दिन नाच गा कर और सिंदूर की होली खेल कर माता को विदाई दी गई है। उन्होंने बताया कि एक तरफ विदाई का दुःख होता है तो दूसरे तरफ मां फिर आएगी इसकी खुशी भी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *