मिरर मीडिया : हेमंत सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे राज्य भर के सभी प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण महिला मोर्चा द्वारा गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय भारी संख्या में महिलाओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि कार्यक्रम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष जय कुमार जी महामंत्री नीतू शंकर उपाध्यक्ष भारती देवी कोषाध्यक्ष बिंदु दास जमुना देवी बबीता देवी रीता देवी, बैसाखी रजवार वीना देवी कोइली देवी भानु देवी एवं अन्य की उपस्थिति रही।