जमशेदपुर। गैस और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है शनिवार को गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतरी। जिसका नेतृत्व कांग्रेस ने किया। सोनारी के फेज-4 में कांग्रेस की ओर से गैस के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं महिलाओं ने गैस सिलेंडर लेकर भी विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा यादव ने बताया कि आए दिन गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार जिम्मेदार है। गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से मिडिल क्लास के लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है। घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है।इसी को लेकर आज महिलाएं इसका विरोध करने सड़क पर उतरी हैं। उन्होने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है, तो यह आंदोलन और उग्र हो जाएगा।