जमशेदपुर : नई चेतना-पहल बदलाव की कार्यक्रम के तहत मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में आज विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, कैंडल मार्च इत्यादि के माध्यम से लिंग भेद और महिला उत्पीड़न पर मोहल्ले बस्ती आदि क्षेत्रों में महिलाओं के बीच जागरूकता लाई गई। महिलाओं ने एक स्वर में कहा सहेंगे नहीं कहेंगे, महिला हिंसा न हो, महिलाओं पर अत्याचार न हो। हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है और महिलाओं पर होने वाले हिंसा के विरुद्ध चुप नहीं रहना है। सामाजिक बदलाव की आवश्यकता है, समाज में रहने वाले सभी वर्गों को नई चेतना के साथ बदलाव लाने की आवश्यकता है। कैंडल मार्च के माध्यम से महिलाओं ने पूरे मोहल्ले और बस्ती में रहने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सीओ नंदी पूर्ति उर्मिला देवी सीआरपी गायत्री नायक तनु, मनोरमा, प्रतिमा देवी एवं मानगो नगर निगम अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सदस्यआदि उपस्थित थे।
‘नई चेतना’ पहल बदलाव की पर कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक

Leave a comment