कार्यशाला का आयोजन कर इससे संबंधित कानूनों के विषय में दी गई विस्तृत जानकारी
डालसा जल्द शुरू करने जा रहा है महिला हेल्प सेंटर : अवर न्यायाधीश
मिरर मीडिया : महिलाओं के साथ बढ़ रही छेड़खानी के मामले को देखते हुए झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। धनबाद सिविल कोर्ट में आयोजित कार्यशाला में जिले के पुलिस पदाधिकारी, महिला समूह की सदस्य व पैरा लीगल वालंटियर उपस्थित रहे। कार्यशाला में छेड़खानी से संबंधित कानूनों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सह अपर न्यायाधीश नताशा बारला ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले छेड़छाड़ के मामले में क्या अधिकार प्राप्त है इसके बारे में सही जानकारी ना होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाती है। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह और ज्ञानेश्वर गिरी ने भारतीय दंड विधान की धारा 354 एवं पोक्सो अधिनियम के विभिन्न धाराओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी।