मानगो नगर निगम में केक काटकर किया गया महिला दिवस सेलिब्रेशन, महिला सफाईकर्मी उपहार के साथ सम्मानित

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यालय मानगो नगर निगम में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के नेतृत्व में कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने महिला कर्मियों को उपहार भेंट किए व महिला दिवस पर बधाई दिया। नगर निगम का साफ सफाई का कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मी रेनू देवी के द्वारा केक कटवा कर महिला दिवस पर सेलिब्रेशन किया गया। मिठाई, केक आदि का वितरण महिला कर्मियों के बीच किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा महिलाओं के सम्मान से खुद का सम्मान होता है। समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।


महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। सरकार द्वारा मानगो नगर निगम अंतर्गत कई योजनाएं महिलाओं के स्वालंबन , स्वरोजगार से जोड़ने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही है। जिसमें कई गरीब महिलाओं को जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है व महिलाओं को योजनाओं का लाभ देने में विशेष फोकस किया जा रहा है। पदाधिकारी ने कहा महिलाओं को कभी हार नहीं मानना चाहिए निरंतर अपने लक्ष्य में आगे बढ़ते जाना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला नगर प्रबंधक, सीओ, सीआरपी आदि उपस्थित हुए। इस अवसर पर नगर प्रबंधक अनामिका निशा बागे सीएलटीसी के अपराजिता सीओ नंदी पूर्ति, ललिता लागुरी, पुष्पा टोप्पो, उर्मिला देवी, सीआरपी रूबी सिंह, गायत्री नायक, लक्ष्मी कालिंदी, शीला कुमारी, रोमानी हांसदा, प्रतिमा देवी ,मुमताज, मनोरमा महाकुंड, तनुश्री चटर्जी, होली कालुंदिया ,कार्यालय के सफाई कर्मी रेनू देवी आदि को सम्मानित किया व महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *