‘नई चेतना पहल बदलाव की’ पर कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : ‘नई चेतना-पहल बदलाव की’ के तहत कार्यशाला का आयोजन आज साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर प्रशिक्षण केंद्र डिमना रोड में किया गया। इस कार्यशाला में 700 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। लिंग पर आधारित भेदभाव को दूर करने व लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

कार्यशाला में उलीडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी व जेएसएलपीएस के पदाधिकारी के द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया व जागरूक किया गया। कार्यशाला में महिला उत्पीड़न, महिला हिंसा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक विचारधारा, सामाजिक जागरूकता, परिवारिक , महिलाओं की शिक्षा, सामाजिक भेदभाव आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया लिंग पर आधारित भेदभाव नहीं होनी चाहिए महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *