विश्व हृदय दिवस : हेल्दी हार्ट के लिए रखे इन बातों का ख्याल

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर 2022 के अवसर पर सदर अस्पताल खास महल में सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल की अध्यक्षता में चर्चा गोष्टी का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जिला नोडल पदाधिकारी NCD cell, पूर्वी सिंहभूम डॉ मृत्युंजय धवारिया ने बताया की विश्व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हृदय रोग, इसकी रोकथाम और दुनिया भर के लोगों पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। हृदय रोग और स्ट्रोक सहित सीवीडी हर साल 17.9 मिलियन लोगों के जीवन का दावा करता है। इस तथ्य को देखते हुए, यह दिन उन कार्यों पर प्रकाश डालता है, जो व्यक्ति सीवीडी को रोकने और नियंत्रित करने के लिए कर सकते हैं। यह दिवस हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है।

वही उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डॉक्टर आलोक रंजन महतो हृदय रोग से बचने के लिए अनियमित खानपान पर ध्यान तथा नित व्यायाम करने की सलाह दिए। सिविल सर्जन ने बताया कि अपने खानपान में फल, सब्जियों, साबुत अनाजों और मछलियों को अधिक मात्रा में शामिल करें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। धुम्रपान और शराब का सेवन न करें। नियमित अंतराल पर कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच कराते रहें। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दी गई दवाईयां बिना डॉक्टर की सलाह के लेना बंद न करें। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ प्रेमलता, डॉ विमलेश कुमार, डीपीएम विनय कुमार, जिला परामर्शी मौसमी चटर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार, मोहम्मद इसहाक आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *