18 दिसंबर को बोकारो में मनाया जाएगा विश्व अल्पसंख्यक दिवस, रामगढ़ से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़: विश्व अल्पसंख्यक दिवस का आयोजन 18 दिसंबर को बोकारो जिले में किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के दिशा-निर्देश तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है।

रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की जिला अध्यक्ष ज़ोया परवीन ने बताया कि बोकारो में आयोजित होने वाले विश्व अल्पसंख्यक दिवस कार्यक्रम में रामगढ़ जिले से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मंत्री एवं विधायक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....