मिरर मीडिया : बांग्लादेश के रास्ते डिब्रूगढ जाने वाला विश्व का सबसे लम्बा नदी क्रूज़ एम वी गंगा विलास बिहार में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी को वाराणसी से गंगा विलास को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह क्रूज 3 हजार 2 सौ किलोमीटर दूरी तय करते हुए डिब्रूगढ पहुंचेगा।
बता दें कि रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास कल सुबह सात बजे मुंगेर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा। जबकि दोपहर में सुल्तानगंज पहुंचेगा। क्रूज बिहार होकर बांग्लादेश के रास्ते डिब्रूगढ़ पहुंचेगा। स्विट्जरलैंड के बत्तीस पर्यटक भी क्रुज पर यात्रा का लुत्फ उठा रहे हैं।
इससे पहले यात्रा कर रहे पर्यटक बक्सर में विभिन्न स्थलों पर गए और बाद में डोरीगंज छपरा के लिए रवाना हो गए। बक्सर में पर्यटकों ने युद्ध स्मारक और सीता राम उपाध्याय संग्रहालय देखा। संग्रहालय देखने के बाद प्रसन्नता व्यक्त की।
बक्सर में पर्यटन स्थलों की यात्रा के बाद गंगा विलास डोरीगंज छपरा पहुंचा, यहां पर रात्रि विश्राम है। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में पर्यटकों के लिए डोरीगंज का विशेष स्थान है।
क्रूज़ सारण जिले के चिरांद पुरातत्व स्थल की यात्रा के बाद पटना पहुंचा फिर मुंगेर, और 22 जनवरी तक बिहार में रहेगा। इस दौरान गंगा विलास l बेगुसराय में सिमरिया, भागलपुर में सुलतानगंज और बटेश्वर स्थान में रात्रि विश्राम करेगा। पर्यटक मुंगेर के बिहार योग विद्यालय और भागलपुर के विक्रमशिला विश्वविद्यालय समेत विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा भी की।