Homeदेशराष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों की तरफ से उतारे गए उम्मीदवार...

राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों की तरफ से उतारे गए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज करेंगे नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी : द्रौपदी मुर्मू के समर्थन देने के लिए JMM अभी भी असमंजस में

मिरर मीडिया : राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों की तरफ से उतारे गए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे। उनके नामांकन से पहले विपक्षी दल सुबह 11.30 बजे संसद भवन में ही बैठक करेंगे, जिसमें उन सभी दलों के नेता शामिल होंगे, जो उन्हें समर्थन दे रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे, तो एनसीपी चीफ शरद पवार से लेकर विपक्षी दलों के तमाम शीर्ष नेता भी बैठक में पहुंचेंगे।

वहीं संख्या बल के अनुसार NDA के तरफ से देश के सर्वोच्च पद हासिल करने की दौड़ में उनके सामने द्रौपदी मुर्मू आगे हैं। द्रौपदी मुर्मू को कई अन्य राज्यों के बड़े दलों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है, जिसमें आंध्र प्रदेश की वाईएसआरकांग्रेस पार्टी, ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजेडी, यूपी से बहुजन समाज पार्टी जैसे नाम हैं। इन नामों में झारखंड मुक्ति मोर्चा भी हो सकता है। हालांकि आज की बैठक के बाद ये भी साफ हो जाएगा।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular