Homeराम सेतुरेलवे में सवार होकर अब कर सकेंगे रामसेतु के दर्शन : नए...

रेलवे में सवार होकर अब कर सकेंगे रामसेतु के दर्शन : नए पंबन ब्रिज का 2 अक्टूबर को उद्घाटन कर सकते हैं PM

त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम द्वारा श्रीलंका पर आक्रमण के लिए बनाया गया रामसेतु पुल के दर्शन अब आसान हो जाएंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामसेतु तक पहुंचने की व्यवस्था के लिए नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने वाले हैं। इस पुल के उद्धाटन के साथ कोई भी भारतीय रेलवे में सवार होकर रामसेतु के दर्शनों के लिए पहुंच सकते हैं।

करीब 22 महीने पहले बंद कर दिया गया पुराने पंबन ब्रिज को

पुराने पंबन ब्रिज को करीब 22 महीने पहले बंद कर दिया गया था। अब पीएम मोदी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इससे मंडपम और रामेश्वरम के बीच 22 महीने बाद एक बार फिर से रेल सेवा शुरू हो जाएगी। अपने तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी चेन्नई एयरपोर्ट और कई अन्य स्थानों पर कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।

नया पंबन रेलवे ब्रिज की लम्बाई 2.05 किलोमीटर

नया पंबन रेलवे ब्रिज बंगाल की खाड़ी में पाक जलसंधि पर बनाया गया है। यह रेलवे ब्रिज रामेश्वरम द्वीप को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता है। खबर के अनुसार पंबन ब्रिज, देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री रेलवे ब्रिज है। यानी जब समुद्री जहाज को यहां से गुजरना हो, उस समय इस ब्रिज को ऊपर उठाया जा सकता है। यह ब्रिज हाई स्पीड ट्रेन के लिए भी तैयार है। 535 करोड़ की लागत से इस ब्रिज को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने बनाया है।

पंबन ब्रिज पर ट्रायल रन सफलतापूर्वक

इस ब्रिज को पुराने पंबन ब्रिज से ऊंचा बनाया गया है। ताकि जिस तरह से एक समुद्री एक्सीडेंट में पुराने ब्रिज को नुकसान पहुंचा था, उस तरह से नए ब्रिज को नुकसान न पहुंचे। पुराने ब्रिज के नीचे 19 मीटर की जगह थी, जबकि नए ब्रिज को 22 मीटर ऊंचा बनाया गया है। कहा जा रहा है कि दक्षिण रेलवे ने इस नए पंबन ब्रिज पर ट्रायल रन सफलतापूर्वक कर लिया है।

2 अक्टूबर को ब्रिज का उद्घाटन कर सकते PM

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नए पंबन ब्रिज के सेफ्टी टेस्ट आने वाले समय में कर लिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी अपने तमिलनाडु दौरे पर 2 अक्टूबर को इस ब्रिज का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

1914 में बना था रामेश्वरम को मेनलैंड से जोड़ने वाला पुराना पंबन पुल

गौरतलब है कि रामेश्वरम को मेनलैंड से जोड़ने वाला पुराना पुल 1914 में बना था। साल 1988 में इसके समानांतर एक रोड ब्रिज बनाया गया। तब तक पंबन रेलवे ब्रिज ही एकलौता लिंक था, जो रामेश्वरम को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता था। पुराने पंबन रेलवे ब्रिज पर जंक के कारण हुए नुकसान की वजह से इस पर ट्रेनों की आवाजाही दिसंबर 2022 में बंद कर दी गई थी।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular