अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अनीश कुमार मंडल बालीगुमा का रहने वाला बताया जा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2 मई को किसी अन्य से झगड़ा हुआ था। जिसमें आरोपी को गंभीर चोटें आयी और उसे चार टांके भी पड़े। इसका बदला देने के लिए वह उलीडीह नदी किनारे बैठा था। सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ उलीडीह स्वर्णरेखा नदी के सूर्य मंदिर के किनारे बैठा हुआ है, जो आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तभी सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन कर उस स्थल पर छापामारी की गयी। पहले छापामारी की जगह को घेराबंदी की गयी। जहां पुलिस को देखते आरोपी भागने लगा। टीम के द्वारा उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article