जमशेदपुर : धालभूमगढ़ प्रखंड अन्तर्गत जुनबनी ग्राम पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के कर्मियों व पदाधिकारियों द्वारा संबंधित विभाग में चल रही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस शिविर में अलग-अलग विभागवार स्टॉल लगाया गया था। साथ ही सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। आज के इस कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री फुलो झानों योजना , केसीसी, सीसीएफ, एसएचजी लोन, धोती साड़ी योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना , मेडिकल जांच, मनरेगा, पेंशन, पीडीएस आदि में आज के इस कार्यक्रम में कुल 2042 आवेदन विभागवार प्राप्त हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता टोपनो, अंचल अधिकारी सदानंद महतो, सदस्य, 20 सूत्री अध्यक्ष, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड मेंबर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी विभाग के कर्मचारी, पंचायत सचिव, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।