मिरर मीडिया : आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान बाघमारा प्रखंड में दलूडीह एवं छत्रुटाँड पंचायत के 19 लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना का ऑन द स्पॉट लाभ प्रदान किया गया।
योजना का लाभ मंजुडा बाउरी, अकलीमा बीबी, ओमप्रकाश, जाशो देवी, काजल देवी, बसंती देवी, पार्वती देवी, कोबिन टुडू, जागन टुडू, लखी मिस्त्री, सोनामनी देवी, बुधन हैम्ब्रम, गुड्डू टुडू, किशन कुमार, शिवा बंगाली, शहनाज़ खातून, सुकू मांझी, पीतांबर महतो, जागन टुडू प्राप्त हुआ।
योजना का लाभ मिलने के बाद सभी लाभुकों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

वहीं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान दालुडीह पंचायत में 30 लाभुकों को ऑन द स्पॉट दीदी बाडी योजना का लाभ प्रदान किया गया।
इस दौरान लाठाटांड के गांधारी देवी, आशा देवी, गायत्री देवी, मंजु देवी, रेखा देवी, सतिका देवी, पूर्णी देवी, रूपा देवी, पुष्पा देवी, इंदिरा देवी, कल्पना देवी, उषा देवी, संगीता देवी, बसन्ती देवी, छवि देवी, अनीता देवी तथा चायना देवी को योजना का लाभ प्रदान किया गया।
वहीं कारीटांड निवासी रेणुका देवी, प्रमीलता देवी, छवि देवी, लक्ष्मी देवी व गायत्री देवी तथा दालुडीह निवासी सुमन देवी, यमुना देवी, रीना देवी एवं अन्य लाभुकों को दीदी बाडी योजना का लाभ प्रदान किया गया। योजना का लाभ मिलने के बाद सभी लाभुकों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।