देवघर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, देवघर के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 317 पॉलिथीन पुड़िया में करीब 130 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम अजय मार्डी (उम्र लगभग 26 वर्ष), पिता दिवेश्वर मार्डी, ग्राम पलटन धौड़ा, थाना साउथ आसनसोल, जिला बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल) बताया।
इस संबंध में जसीडीह थाना कांड संख्या 58/26, दिनांक 19.02.2026 के तहत धारा 317(5)/3(5)/BNS एवं 21(b)/22(b) NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे सप्लाई चेन की जांच में जुटी है और मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
जप्त सामान का विवरण
कार्रवाई के दौरान 317 पुड़िया में कुल 130 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा OPPO Reno 145G मोबाइल फोन, काली पहाड़ी से जसीडीह का एक रेलवे टिकट, दो बीड़ी, दो चाबी, एक नीले रंग का बैग, एक काला कपड़ा, 1190 रुपये नकद, एक लाल रंग की गंजी, एक गुलाबी कैरी बैग और एक नीला जींस पैंट बरामद किया गया।
पुलिस ने देवघर की जनता से अपील की है कि नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही युवाओं से विशेष रूप से नशे और उसके कारोबार से दूर रहने की अपील की गई है।

