578 किलो प्रतिबंधित डोडा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। सरायकेला : जिले में नशे केखिलाफ अभियान जारी है।इस अभियान के तहत सरायकेला के कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के तरम्बा गांव से पुलिस ने 578 किलो प्रतिबंधित अवैध डोडा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम प्रधान मुंडा बताया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में गठित टीम ने तरम्बा गांव में छापेमारी की। जिसमें यह सफलता मिली है। प्रतिबंध डोडा को जब्त कर लिया गया है। वहीं युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में उनके साथ कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा, दलभंगा ओपी में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के अलावे कुचाई और दलभंगा में तैनात सैट और सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article