बारीगोड़ा में युवक की गोली मार कर हत्‍या की कोशिश नाकाम, लॉक पिस्‍टल से बची जान

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में युवक पर फायरिंग की कोशिश नाकाम रही। घटना बुधवार शाम 4:35 की है। कुछ लोग राजीव रजक की गोली मारकर हत्या करने उसके घर पहुंचे थे। लेकिन राजीव की किस्‍मत अच्‍छी थी कि पिस्‍टल लॉक होने के कारण गोली नहीं चल सकी और राजीव बाल बाल बच गए और अपराधियों की कोशिश नाकाम रही। मामला पुराने विवाद का बताया जा रहा है। मामले का आरोपी बारीगोड़ा नीम पेड़ के पास का रहने वाला मुन्ना सिंह, सरजामदा निवासी अविनाश सिंह और गदड़ा ईंट भट्ठा के पास का रहने वाला दिनेश गिरी है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है। राजीव रजक पेशे से मिनी बस चालक है। जानकारी के अनुसार राजीव अपने घर में थे तभी तीनों आरोपी राजीव के घर आकर बा‍हर बुलाया और उसके बाद उन लोगों ने पिस्‍तौल निकालकर फायरिंग की नहीं गोली नहीं चली। तीनों राजीव को धक्का देकर वहां से भाग खड़े हुए और उसकी जान बच गई। राजीव का कहना है कि मुन्ना सिंह के पुत्र से पिछले कुछ माह पहले उनका झगड़ा हुआ था। उसी को लेकर उन पर हमला किया गया है। मामले में पीड़ित के बयान पर परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसके बााद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *