अंबाला से लेकर लखनऊ और मालदा तक: रेलवे के बड़े मंडलों में नए चेहरों की एंट्री

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : भारतीय रेलवे के कामकाज और प्रशासनिक कमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देशभर के 37 अहम रेल मंडलों में नए मंडल रेल प्रबंधक तैनात किए गए हैं। 27 नवंबर को जारी इस तबादला और नियुक्ति सूची के जरिए उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे और अन्य जोनों के कई महत्वपूर्ण मंडलों का नेतृत्व नए अधिकारियों को सौंपा गया है।

प्रमुख मंडलों में नेतृत्व परिवर्तन
इस फेरबदल में उत्तर रेलवे के कई बड़े और संवेदनशील मंडल शामिल हैं। अंबाला मंडल की जिम्मेदारी मनीषा चटर्जी को मिली है, जबकि दिल्ली मंडल में संजय सिंह, जम्मू में अक्षय कुमार मरांदु और लखनऊ मंडल में अमनदीप कपूर को नया डीआरएम बनाया गया है।

इसके अलावा देश के अन्य प्रमुख मंडलों में भी नए चेहरे सामने आए हैं। इनमें मुंबई सीएसएमटी में दीपक नारायण काटे, मुंबई सेंट्रल में सुधीर कुमार सरवरिया, प्रयागराज में नितिन बंसल, जयपुर में नरेंद्र कुमार लोहिया और सियालदह में मनोज कुमार गंगेया के नाम शामिल हैं।

इन 37 मंडलों को मिले नए अधिकारी
जारी आदेश के अनुसार जिन 37 मंडलों में नए डीआरएम नियुक्त किए गए हैं।

डीडीयू: सुबिन कुमार

जयपुर: नरेंद्र कुमार लोहिया

मुंबई सीएसएमटी: दीपक नारायण काटे

जम्मू: अक्षय कुमार मरांदु

अंबाला: मनीषा चटर्जी

हुबली: समीर शंकर

प्रयागराज: नितिन बंसल

संबलपुर: डॉ. अमित कुमार जैन

रायपुर: पृथुल कुमार

लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे): शिखा श्रीवास्तव

सियालदह: मनोज कुमार गंगेया

अजमेर: वीना कुमारी वर्मा

रतलाम: यशवंत कुमार चौधरी

मालदा टाउन: अर्चना मित्तल

विशाखापत्तनम: अमित श्रीवास्तव

मुंबई सेंट्रल: सुधीर कुमार सरवरिया

जबलपुर: गुनिंदर सिंह नरंग

नागपुर (मध्य रेलवे): इंद्रजीत दिहाना

धनबाद: नीरज श्रीवास्तव

लुमडिंग: प्रशांत कुमार

लखनऊ (उत्तर रेलवे): अमनदीप कपूर

दिल्ली: संजय सिंह

चक्रधरपुर: नीरज के. वर्मा

बेंगलुरु: नवीन कुमार अग्रवाल

इज्जतनगर: दिलीप कुमार श्रीवास्तव

गुंटकल: सत्येंद्र के. शुक्ला

सोलापुर: भारद्वाज चौधरी

कोटा: पवन प्रिया राजू

गुंटूर: योगेंद्र बघेल

तिनसुकिया: शरद शर्मा

नागपुर (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे): अमिता शुक्ला

मैसूर: अभिजीत कुमार सिन्हा

रायगढ़ा: भास्कर चोरड़िया

वडोदरा: राजेश तिवारी

सेलम: देवेंद्र कुमार चौधरी

नांदेड़: मनीष चंद्र

पुणे: हर्षा दास

परिचालन और प्रशासन पर असर
रेल मंडल के स्तर पर डीआरएम का पद प्रशासनिक तालमेल और ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित मंडलों में दैनिक परिचालन, यात्री सुविधाओं के प्रबंधन और प्रशासनिक कामकाज की कमान नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है।

Share This Article