एनएच पर अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्ती, 75 वाहनों से वसूला 9 लाख का जुर्माना

Reena Sharma
1 Min Read

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने विशेष जांच अभियान चलाया। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 75 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 9 लाख रुपये का चालान काटा गया।

कई विभागों की टीम रही शामिल

अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा टीम, पुलिस पदाधिकारी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की रूट पेट्रोलिंग व्हीकल टीम शामिल रही।

सड़क किनारे खड़े मिले वाहन

जांच के दौरान कई भारी और व्यावसायिक वाहन हाईवे के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े मिले। इससे दुर्घटना की आशंका को देखते हुए टास्क फोर्स ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 75 वाहनों का चालान काटा।

Advertisement

वाहन चालकों को किया जागरूक

जुर्माने की कार्रवाई के साथ वाहन चालकों और आम लोगों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। चालकों को हाईवे या सड़क किनारे वाहन अवैध रूप से खड़ा नहीं करने की हिदायत दी गई।

निर्धारित पार्किंग का करें इस्तेमाल

वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और हाईवे पर यातायात सुचारू बना रहे।

Share This Article