कतरी नदी में छेड़छाड़ पर बड़ा एक्शन! BCCL अधिकारियों और RK कोल माइनिंग के खिलाफ FIR

Reena Sharma
1 Min Read

बाघमारा में कतरी नदी के प्राकृतिक बहाव से छेड़छाड़ और बिना अनुमति कच्चा पुल बनाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में BCCL के अधिकारियों और RK कोल माइनिंग कंपनी के जिम्मेदार कर्मियों को आरोपी बनाया गया है।

नदी में ह्यूम पाइप डालकर बनाया कच्चा पुल

आरोप है कि कोयला परिवहन के लिए कतरी नदी में ह्यूम पाइप लगाए गए और भारी वाहनों की आवाजाही के लिए कच्चा पुल बनाया गया। इसके लिए नदी किनारे ओबी और मिट्टी की भराई भी की गई।

नदी का प्राकृतिक प्रवाह हुआ प्रभावित

अंचल अधिकारी, बाघमारा के आवेदन के अनुसार, मिट्टी भराई से नदी का प्राकृतिक प्रवाह क्षेत्र संकुचित हुआ है। निर्माण कार्य सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना किए जाने का आरोप है।

BCCL और कंपनी के जिम्मेदारों पर FIR

कतरास थाना में कांड संख्या 269/26 के तहत 24 अक्टूबर 2026 को बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें BCCL एरिया-4 और गजलीटांड़ से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों सहित RK कोल माइनिंग के प्रोजेक्ट हेड, मैनेजर और सुपरवाइजर के नाम शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article