डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के मध्य तक कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहने वाली हैं। एक ओर जहां दर्जनों ट्रेनों के फेरे रद्द किए गए हैं और कुछ का रूट बदला गया है, वहीं दूसरी ओर छठ के बाद बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए शालीमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच वन-ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक और वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने इन परिचालन बदलावों की जानकारी दी है।
भीड़ से राहत: शालीमार से एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
छठ महापर्व के बाद यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला के यात्रियों को इससे विशेष सुविधा मिलेगी।
08060 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल: यह गाड़ी 19 नवंबर को रात 9 बजे शालीमार से प्रस्थान करेगी। सांतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे के रास्ते चलते हुए यह अगले दिन सुबह 6:10 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
08059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालीमार स्पेशल: वापसी में यह ट्रेन 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को सुबह 11:10 बजे एलटीटी से खुलेगी। ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और सांतरागाछी होते हुए यह उसी दिन रात 9 बजे शालीमार पहुंचेगी।
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: जानें कब और कौन-सी ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे ने परिचालन सुगमता और संरक्षा के मद्देनजर नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य तय किया है। इस दौरान नीचे दी गई ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।
17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस: 28.11.26, 05.12.26, 08.12.26 और 12.12.26 को रद्द रहेगी।
17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 01.12.26, 08.12.26, 11.12.26 और 15.12.26 को रद्द रहेगी।
18523 विशाखापट्टणम–बनारस एक्सप्रेस: 29.11.26, 06.12.26, 09.12.26 और 13.12.26 को रद्द रहेगी।
18524 बनारस–विशाखापट्टणम एक्सप्रेस: 30.11.26, 07.12.26, 10.12.26 और 14.12.26 को रद्द रहेगी।
16619 पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस: 28.11.26, 05.12.26 और 12.12.26 को रद्द रहेगी।
16620 धनबाद–पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस: 30.11.26, 07.12.26 और 14.12.26 को रद्द रहेगी।
18309 सम्बलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस: 26.11.26, 07.12.26, 08.12.26, 10.12.26 और 14.12.26 को रद्द रहेगी।
18310 जम्मूतवी–सम्बलपुर एक्सप्रेस: 29.11.26, 10.12.26, 11.12.26, 13.12.26, 17.12.26 और 18.12.26 को रद्द रहेगी।
17433 तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस: 07.12.26 और 14.12.26 को रद्द रहेगी।
17434 रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस: 10.12.26 और 17.12.26 को रद्द रहेगी।
13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस: 05.12.26 और 12.12.26 को रद्द रहेगी।
13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस: 07.12.26 और 14.12.26 को रद्द रहेगी।
22358 गया–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस: 09.12.26 को रद्द रहेगी।
22357 लोकमान्य तिलक–गया एक्सप्रेस: 11.12.26 को रद्द रहेगी।
18403 भुवनेश्वर–धनबाद एक्सप्रेस: 11.12.26 और 13.12.26 को रद्द रहेगी।
18404 धनबाद–भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 12.12.26 और 14.12.26 को रद्द रहेगी।
17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस: 10.12.26 को रद्द रहेगी।
17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस: 13.12.26 को रद्द रहेगी।
17321 वास्को दा गामा–जसीडीह एक्सप्रेस: 11.12.26 को रद्द रहेगी।
17322 जसीडीह–वास्को दा गामा एक्सप्रेस: 14.12.26 को रद्द रहेगी।
डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेशन-ओरिजिनेशन और री-शेड्यूल की स्थिति
रद्द ट्रेनों के अलावा कई गाड़ियों के परिचालन समय और मार्ग में भी फेरबदल किया गया है।
बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें: 12.12.26 को गाड़ी संख्या 22805 भुवनेश्वर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस कटक–भद्रक–हिजली–मेदिनीपुर–आद्रा–गोमोह मार्ग से चलाई जाएगी। वहीं 22806 आनंद विहार टर्मिनल–भुवनेश्वर एक्सप्रेस 14.12.26 और 21.12.26 को गोमोह–आद्रा–मेदिनीपुर–हिजली–भद्रक–कटक के रास्ते संचालित होगी।
हटिया से आंशिक समापन व शुरुआत: मौर्य एक्सप्रेस का परिचालन हटिया स्टेशन तक सीमित किया गया है। 15028 गोरखपुर–सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस 30.11.26, 06.12.26 और 08.12.26 से 15.12.26 तक हटिया में आंशिक रूप से समाप्त होगी। जबकि 15027 सम्बलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 01.12.26, 07.12.26 और 09.12.26 से 16.12.26 तक हटिया स्टेशन से आंशिक रूप से प्रारंभ की जाएगी।
देरी से खुलेगी धनबाद–अल्लेपी एक्सप्रेस: 12.12.26 को धनबाद से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद–अल्लेपी एक्सप्रेस को धनबाद से 90 मिनट री-शेड्यूल कर चलाया जाएगा।

